उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड…विजेता खिलाड़ी और अफसरों के लिए बड़ा सम्मान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश में पदक विजेताओं को पुरस्कार देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल 28वीं अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता इस बार उत्तराखंड के लिए खास रही। राज्य ने पिछली बार की तुलना में पदक संख्या बढ़ाई और स्वर्ण पदक में भी सुधार किया। इस बार उत्तराखंड ने कुल 67 पदक जीते, जिसमें 21 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य शामिल हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ में हुए आयोजन में उत्तराखंड ने 52 पदक ही जीते थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ-2027 से रोजगार तक, धामी सरकार का बड़ा प्लान!... 7,844 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला?

समापन अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। प्रस्ताव के अनुसार स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹25,000, रजत पदक विजेताओं को ₹15,000 और कांस्य पदक विजेताओं को ₹10,000 दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय और वित्त विभाग की मंजूरी अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक!... चक्रवात ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ मचाएंगे हलचल

साथ ही, आयोजन के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देने पर विचार किया जा रहा है। वन मुख्यालय ने अपने स्तर पर दो कंजरवेटर और दो डीएफओ को विशेष भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन पत्र भी दिए हैं, जो उनके सर्विस रिकॉर्ड में शामिल किए जाएंगे। प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने बताया कि नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र पर जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में