उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….शादी का झांसा देकर लूटी नर्स की अस्मत, अब धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक गंभीर दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता, जो कि हल्द्वानी में नर्स के रूप में कार्यरत है और मुखानी में किराए के कमरे में रहती है, ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी में नर्स है और मुखानी में किराए के कमरे रहती है। आरोपी चेतन सिंह निर्खपा मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कठघरिया में रह रहा है। आरोप है कि उसने अगस्त 2021 में बातों में फंसाकर उसे होटल में बुलाया। शादी का वादा किया और इंकार के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

तीन साल तक वह झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के घरवाले शादी के लिए रिश्ता देखते तो चेतन घर में बता देने की धमकी देता। चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने पहले तो बात करना बंद किया और फिर नंबर ब्लॉक कर दिया। चेतन अब कभी पीड़िता के कमरे तो कभी उसके कार्य स्थल पर पहुंचकर उसे धमका रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी चेतन के ​खिलाफ आईपीसी 376 और 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में