उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी

हल्द्वानी….कवर होगी यह नहर, इतने लाख से होगा काम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 किलोमीटर लंबी नहर कवरिंग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह अनुमोदन सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में दिया गया।

नहर कवरिंग और सुदृढ़ीकरण से सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी, जिससे चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर और रामणी की आबादी को लाभ होगा। श्रीमती राधा रतूड़ी ने योजना को गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना की निर्माण अवधि 12 महीने प्रस्तावित की गई है और इसका अनुमानित लागत 1245.64 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

मुख्य सचिव ने निर्माण के दौरान ग्राउंड वाटर रिचार्ज और पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने बताया कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग और सड़क चौड़ीकरण से यह मार्ग एक 2 लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

इससे नैनीताल से दिल्ली/देहरादून वाया बाजपुर/रामनगर और कॉर्बेट नेशनल पार्क की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह मार्ग उपयोगी सिद्ध होगा, और हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकेगा। इस बैठक में सचिव पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में