उत्तराखण्ड कुमाऊं धर्म/संस्कृति हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तरायणी त्यौहार… लोकसंस्कृति के रंग में रंगी हल्द्वानी, देखें तस्वीरें

खबर शेयर करें -

उत्तरायणी मेला और मकर संक्रांति के अवसर पर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच  की ओर से बुधवार को हल्द्वानी शहर में भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुमाऊं और गढ़वाल की लोक संस्कृति, परंपराएं और पर्व-त्योहारों की झलक देखने को मिली।

हीरानगर परिसर से रवाना हुई यात्रा कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेशन रोड, नया बाजार और सिंधी चौराहा होते हुए पुनः उत्थान मंच परिसर में समाप्त हुई। हजारों शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

शोभायात्रा में श्री केदारनाथ, नंदा देवी, भैरव पूजा, सातूं-आठूं पर्व सहित लगभग 30 झांकियां शामिल थीं। बच्चों और महिलाओं के पारंपरिक नृत्य, ढोल-दमाऊ की धुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्तरायणी महोत्सव का समापन गुरूवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी और हजारों नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

इधर प्रेस क्लब हल्द्वानी ने बुधवार को शहर में निकली उत्तरायणी पर्व शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों और नागरिकों को जल और फल वितरित किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मकर संक्रांति और घुघतिया त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब हल्द्वानी के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, संरक्षक तारा चंद्र गुर्रानी, भगवान सिंह गंगोला, कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, अरविंद मलिक, अनुराग वर्मा, शाहबेज खान, सुशील शर्मा, एम हसनैन, प्रवीण चोपड़ा, गिरीश गोस्वामी, मनोज पांडेय, सलीम खान, आशुतोष कोकिला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में