उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी….चैकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक समेत दबोचा शातिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद नैनीताल को अपराधमुक्त बनाने के लिए सभी प्रभारियों को कड़ी चैकिंग के निर्देश दिए हैं। इसके तहत नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी चैकिंग कर रही है।

इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन और थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

पुलिस के अनुसार 3 सितंबर  को वादी मुकदमा मो0 इस्माइल अशरफी पुत्र अब्दुल शकूर निवासी दुर्गा कालाँनी गोजाजाली हल्द्वानी ने थाना बनभूलपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोटरसाइकिल Apache 160, संख्या UK04 N-4563,  19 अगस्त 2024 को घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मुकदमा FIRNO-152/2024 U/S 303 (2) BNS बनाम अज्ञात के तहत पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रफ्तार का कहर... डंपर ने रौंदी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

4 सितंबर 2024 को, विवेचक अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने अपने हमराही कर्मगणों के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश के लिए चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आवला गेट रेलवे फाटक के पास थाना बनभूलपुरा से अभियुक्त विक्रम सुनार पुत्र रतन बहादुर निवासी चोरगलिया, जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक विनोद घई, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में