उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी— विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई… पुलिस कांस्टेबल ट्रैप में फंसा, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री के परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर रिश्वत मांगने के आरोप में नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम (रिवर बेड मैटेरियल) का कार्य करता है और सामग्री को स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का संचालन करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना बेतालघाट में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा था तथा चालान और सीज करने की धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

आरोप है कि कांस्टेबल द्वारा वाहनों के निर्बाध संचालन की अनुमति देने के एवज में 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

गिरफ्तार कांस्टेबल दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बिलहरी, चकरपुर, थाना कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर का रहने वाला है। वर्तमान में वह थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल में तैनात था और हल्द्वानी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में