उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में गूंजा गुलाब सिंह का नाम!…100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने लिया बड़ा संकल्प

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती पर स्वराज आश्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को याद किया।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के समर्पित नेता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जनता की सेवा और सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों को प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की राह में मौसम बना रोड़ा!...चारधाम यात्रा पर धामी की पैनी नजर, लिया बड़ा अपडेट

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा की भावना से जुड़ा रहा। उन्होंने निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित थे तथा उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनका जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!...नपं अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा कमल

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने तथा जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, गोविंद सिंह बिष्ट के अलावा हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी और मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में