इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

उत्तराखंड रजत जयंती… हल्द्वानी में ज्ञान, कविता और सम्मान का भव्य संगम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर ज्ञान से सशक्तिकरण एवं संपर्क संस्थान द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम नगर निगम सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बुद्धिजीवी, शिक्षिका, लेखिका और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संपर्क संस्था के अध्यक्ष अनिल लाढ़ा ने की। वहीं महासचिव सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमानंद चावला, वरिष्ठ साहित्यकार गजेंद्र बटोही, दामोदर जोशी (संपादक कुमगढ़़ पत्रिका), एम. हसनैन (संपादक पर्वत विकास टाइम्स), वरिष्ठ शिक्षिका किरन हसनैन, नीमा बिष्ट, जय शारदा समिति अध्यक्ष मीना जोशी, शालिनी शर्मा, वंदना भारती, कार्यक्रम संयोजक ललिता कापड़ी (निदेशक ग्रोइंग सिस्टम अकादमी) और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रजत जयंती समारोह... FRI पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत प्रस्तुत किया सकुनाखर हेमा हरबोला ने। कार्यक्रम का संचालन स्मिता शाह और वंदना भारती ने किया। प्रशिक्षण शिक्षकों को नेहा ज्वाला द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। गेस्ट स्पीकर्स का सम्मान किया गया: डॉ. मंजुला, गीता मिश्रा, डॉ. सीता, नलिनी शर्मा, योगेश पांडे, पूजा जोशी, हेमा हरबोला, वंदना भारती, और कृष्णा।

कार्यक्रम में काव्य पाठ एवं कवियों का सम्मान भी किया गया। इसमें भाग लेने वाले कवि थे: पी. डी. पंत, देवेंद्र बुल्लाकोटी, देवेंद्र बुधला कोटी, गिरीश चंद्र जोशी, गीता मिश्रा, हेमा हरबोला, प्रदीप उपाध्याय, शशि जोशी, पुष्पा जोशी, पूजा जोशी, जयंती राणा, गजेंद्र राणा, हेम पंत, दयाल पांडे, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, इंदु तिवारी, रोहित जोशी, जगमोहन रौतेला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की रजत जयंती... पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संपर्क संस्था द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सर्वोदय आईटीआई छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें शामिल थे विशाल मौर्य, नवीन सिंह, गौरव मेलकानी, विजय जीना, मोहित सिंह, हर्षित रौतेला, आशुतोष, अमित सिंह, विनोद खर्कवाल। इसी तरह, ग्रोइंग विजडम अकादमी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण में बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें शामिल थे तनीषा रावत, यामा आर्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, गौरव मेहता, अंजली तिवारी, शीतल कश्यप।

अकादमी सहयोगियों का सम्मान किया गया: उषा पलाडिया, दिव्या अनीता यादव, रेनू उपाध्याय, अंजू पांडे, अरुणा शाह, सोनी रावत, तनुजा शाह, करन आर्या। संपर्क संस्था के सहयोगियों का सम्मान शांति बिष्ट, हेमा जोशी, प्रतिभा पांडे ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  रजत जयंती...पीएम मोदी की उत्तराखंड को बड़ी सौगात

इस अवसर पर ललिता कापड़ी की पुस्तक “ख्वाबों का गुब्बारा भाग 2” का विमोचन भी हुआ। पुस्तक की समीक्षा किरण वर्तिका ने की और पुस्तक का विमोचन डॉ. जगदीश चंद्र ने किया। कार्यक्रम के समापन पर ललिता कापड़ी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी का धन्यवाद किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में