इवेंट उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी

दुग्ध संघ में रजत जयंती का भव्य आगाज…पारंपरिक नृत्य और गीतों से बिखेरा जलवा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने नौ दिवसीय रजत जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डेयरी विकास विभाग के निदेशक अशोक कुमार जोशी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने किया।

समारोह के पहले दिन संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। करीब 500 महिला उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कुमाऊनी गीतों और नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। गोष्ठी का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा के बाद नया खतरा!... धोली नदी में बन रही झील से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान संजีवनी हॉस्पिटल द्वारा दुग्ध उत्पादकों और कर्मचारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में लगभग 370 महिला दुग्ध उत्पादक और कर्मचारी लाभान्वित हुए। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आदिति अरोड़ा, जनरल फिजिशियन डॉ. अजय प्रताप, मोहित कार्की और पीएसपी हॉस्पिटल के रामलखन शर्मा सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कर्मी को दिया धक्का...फिर अभिरक्षा से भागा शातिर, ऐसे चढ़ा हत्थे

इसी क्रम में, हिमालयन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्रों ने मुख्य दुग्धशाला, लालकुआं का शैक्षिक भ्रमण किया और कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा से दूध उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत आंचल दुग्ध संघ ने सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती 450 मरीजों को 225 लीटर दूध नि:शुल्क वितरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति स्वागत को नैनीताल तैयार...दौरा बनेगा ऐतिहासिक, प्रशासन चौकन्ना

इस अवसर पर संचालक सदस्य किशन सिंह बिष्ट, कृष्ण कुमार शर्मा, गोविंद मेहता, हेमा देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी रैकवाल, आनन्द सिंह नेगी, पूर्व संचालक भगवान धामी, देवी दत्त पांडे, शेखर जोशी, राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ नेता हेमन्त नरूला, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में