उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

लंबे इंतजार के बाद खुशखबरी… उत्तराखंड स्नातक परीक्षा की नई तारीख तय!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर आई है। राज्य में यह परीक्षा पहले पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई थी, जिससे अभ्यर्थियों के बीच असमंजस और चिंता का माहौल बन गया था।

दरअसल, 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र का कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। विरोध बढ़ता देख सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा और अंततः परीक्षा रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद से अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

अब उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। तकनीकी पदों के लिए परीक्षा 3 मई को होगी, जबकि अन्य पदों के लिए 17 मई की तारीख तय की गई है। इस बार परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, ताकि पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं की संभावना को काफी हद तक रोका जा सके।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कुल 5,872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन तकनीशियन और सर्वेयर पदों के लिए आए हैं, जिससे इन पदों पर सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस नए व्यवस्था के साथ अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी दिखाने का एक और अवसर मिलेगा और परीक्षा अधिक पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में