जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

महंगाई का ‘गैस बम’ फूटा!… महंगा हुआ सिलेंडर, जानिए नए रेट

खबर शेयर करें -

देशभर में महंगाई के बीच आम लोगों और कारोबारियों को एक और झटका लगा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 जून 2026 से एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें लागू कर दी हैं। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई है। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी करीब 11 रुपये की वृद्धि की गई है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। इससे खाने-पीने की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बता दें कि तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। इससे पहले 1 मई को भी नई कीमतें लागू की गई थीं, जब सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

गैस कंपनियों ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी अनिवार्य रूप से बताना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। यह कदम गैस की कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के