उत्तराखण्ड जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

ईंधन की कीमतों में आग!…पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

खबर शेयर करें -

देश की आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। लंबे समय से कीमतों में संभावित वृद्धि के कयास लगाए जा रहे थे, जो अब सच साबित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दामों में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दामों में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद कई बड़े शहरों में ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण यह बढ़ोतरी हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी तेजी देखी गई है, जिससे वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ा है।

सूत्रों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें पहले लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं, जो अब बढ़कर करीब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। इसी वजह से तेल कंपनियों पर भारी वित्तीय दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

कहा जा रहा है कि भारतीय तेल कंपनियों को लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, जो अब बढ़ते कच्चे तेल के दामों के चलते और बढ़ गया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिला है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में