उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध से दौलत की ओर… महिलाओं ने अपने हाथों में लिया बदलाव का बटन

खबर शेयर करें -

लालकुआँ/भीमताल। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी और ओखलकांडा ब्लॉक में महिला दुग्ध समितियों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर साल ग्राम सभा और ग्वालाकोट ब्लॉक में गठित समितियों के सदस्यों ने रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की और अध्यक्ष मुकेश बोरा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि महिला दुग्ध समितियों का गठन ग्रामीण महिलाओं को नियमित आय और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि सहकारिता के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, उचित मूल्य निर्धारण और बेहतर विपणन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सीधे तौर पर ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि महिला सहभागिता बढ़ने से दुग्ध सहकारिता और अधिक मजबूत होगी और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। शुभारंभ के पहले दिन ही समितियों ने 54 लीटर दूध का संग्रह किया, जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की भावना देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

वक्ताओं ने कहा कि महिला दुग्ध समितियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्थिरता, रोजगार के नए अवसर और नियमित आय सुनिश्चित होगी। उन्होंने किसानों और महिलाओं से अपील की कि दुग्ध उत्पादन, सहकारिता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा दें।

इस अवसर पर प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक गीता ओझा, मार्ग प्रभारी शांति कोरंगा, खन्स्यु प्रभारी हरीश आर्या, बसंती कपकोटी, नीमा शाह, विजय जलाल, संतोष कुमार, श्रीमती पूनम दर्मवाल, राकेश बिष्ट सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ग्राम प्रतिनिधियों में ग्राम प्रधान अघरिया श्रीमती रेखा आर्या, सरपंच संजय आर्य, उपप्रधान पंकज कुमार, पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र, ग्राम प्रधान पूजा आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश मेवाड़ी, ग्राम प्रतिनिधि पंचम मेवाड़ी और अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में