उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

जनधन से जनकल्याण तक…12 वर्षों में बदली करोड़ों भारतीयों की तकदीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी और इस अवधि में हुए कार्यों को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने जनकल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला उत्थान, युवा विकास, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में सरकार की हर नीति का केंद्र समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का बड़ा एक्शन...इन अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान सम्मान निधि, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश ने खोया महान निशानेबाज...जसपाल राणा के निधन से खेल जगत शोकाकुल

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और देश ने आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और गरीब कल्याण के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उत्तराखंड का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में ऑल वेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, मानसखंड मंदिर माला मिशन तथा केदारनाथ-बदरीनाथ मास्टर प्लान जैसे कार्यों ने देवभूमि को नई पहचान दी है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में कनेक्टिविटी, तीर्थाटन, पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास और महामंत्री कुंदन भी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में