इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

भीड़ प्रबंधन से लेकर सुरक्षा तक…सीएम ने दिए ‘जीरो एरर’ के आदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, बिजली आपूर्ति और स्वच्छता सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी तैयारियां समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

मुख्यमंत्री धामी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

उन्होंने जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में