उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

भीड़ नियंत्रण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक…कैंची धाम मेले में ‘जीरो एरर’ व्यवस्था, पुलिस मुस्तैद

खबर शेयर करें -

नैनीताल। कैंची धाम मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती निवेदिता कुकरेती एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीतिक सरप्राइज...अचानक उत्तराखंड पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुप्त बैठक से मची हलचल

निरीक्षण के दौरान बैरियरों, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा और यातायात व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें 👉  सियासी भूचाल...BJP गठबंधन से अलग हुई सहयोगी पार्टी, बढ़ी हलचल

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है और जहां भी कमियां पाई जा रही हैं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि कैंची धाम मेले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में