उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

मां के चरणों में माफी या शहर से बाहर!… प्रशासन की सख्ती से जागा बेटों का जमीर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बेटे द्वारा प्रताड़ित विधवा मां के मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की। राजधानी देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र की विजय लक्ष्मी पंवार ने शिकायत की कि उसके ही बेटे नशे में उसे पीटते, पैसे मांगते और जान से मारने की धमकी देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने गोपनीय जांच कराई। पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की पुष्टि के बाद बेटों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद न्यायालय में दोनों बेटों ने मां से माफी मांगी और शपथ पत्र देकर नशा छोड़ने और मां के साथ हिंसा न करने का वचन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि महिलाओं, विधवाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ उत्पीड़न पर प्रशासन की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ है। बेटों के व्यवहार में सुधार को देखते हुए न्यायालय ने आगे की कार्रवाई समाप्त कर दी, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में