उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

कोहरा, शीतलहर और बर्फ…उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड, जानिए कब करवट लेगा मौसम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक अहम अपडेट सामने आई है। इस सप्ताह प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह के शुरुआती दिनों में जहां मौसम शुष्क बना रहेगा, वहीं अंतिम दिनों में पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, सप्ताह के अधिकतर दिनों में प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि 17 और 18 जनवरी को कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल!...मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन जिलों में स्कूल बंद

मैदानी क्षेत्रों में पूरे सप्ताह घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पाले के बढ़ते असर से ठंड और अधिक तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी से 16 जनवरी तक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के मैदानी इलाकों के साथ-साथ उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पूर्वानुमान के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों के 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में