उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

उपभोक्ता सेवाओं पर फोकस… दूध वितरण व्यवस्था की जांच से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं की विपणन गतिविधियों और दुग्ध उपार्जन व्यवस्था का उत्तराखंड शासन के अपर सचिव एवं डेयरी विकास विभाग के निदेशक सुरेश जोशी ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आंचल ब्रांड के दुग्ध विक्रेताओं से दूध एवं दुग्ध उत्पादों की बिक्री और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उपभोक्ताओं से जुड़ी सेवाओं और फीडबैक को भी समझा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

अपर सचिव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विपणन व्यवस्था में मौजूद कमियों पर चर्चा की और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

इसके बाद सुरेश जोशी ने नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़ी दुग्ध समितियों—हरीपुर कुंवर सिंह, बैडापोखरा और चांदनी चौक का भी दौरा किया। यहां उन्होंने दुग्ध संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया और दुग्ध उत्पादकों से सीधे संवाद कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा उनके लाभ की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित कर्मचारी अपने कार्यस्थलों पर मौजूद पाए गए, जिस पर अपर सचिव ने संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी विपणन एवं प्रशासन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी पी एंड आई सुभाष बाबू, प्रभारी एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी लक्ष्मी पंत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में