उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फायरिंग, जंगल और एनकाउंटर… पुलिस ने ऐसे खत्म किया कातिलों का खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। राजधानी देहरादून के चर्चित तिब्बती मार्केट हत्याकांड में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के आरोप में फरार दो बदमाशों को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमें शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक लगातार सघन चेकिंग और नाकेबंदी कर रही थीं। इसी दौरान लालतप्पर पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय स्कूटी सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भाग निकले। पीछा करने पर आरोपी एक खंडहर फैक्ट्री में घुस गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में हुई। यहां भी चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दोनों आरोपियों को तुरंत उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

घटना के बाद एसएसपी अजय सिंह स्वयं अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में