उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं रामनगर

भीषण अग्निकांड…आग से उजड़ा आशियाना, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। नैनीताल जिले के रामनगर के पुछड़ी इलाके में मंगलवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भड़कने वाली आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो बड़ी राहत की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह अचानक झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि इसे तत्काल नियंत्रित करना संभव नहीं था। इसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  किसे मिला कौन-सा थाना?...उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, इनके बदले दायित्व

मिली जानकारी के अनुसार, पुछड़ी गांव के बृजपाल की झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज और कपड़े आग की चपेट में आ गए। आर्थिक रूप से गंभीर नुकसान झेल रहे परिवार ने अब प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में