उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे शिक्षा हल्द्वानी

बोर्ड परीक्षा का डर?… इन 5 आसान उपायों से पाएं आत्मविश्वास

खबर शेयर करें -

बोर्ड परीक्षा का नाम सुनते ही अधिकांश छात्रों को तनाव, घबराहट और डर महसूस होने लगता है। समस्या परीक्षा में नहीं, बल्कि परीक्षा को लेकर हमारी सोच में होती है। अक्सर छात्र सोचने लगते हैं – “अगर मैं फेल हो गया तो?”, “मम्मी-पापा क्या कहेंगे?”, “सब मुझसे आगे निकल जाएंगे।” इस तरह की नकारात्मक सोच तनाव बढ़ाती है और तैयारी पर असर डालती है।

इसलिए बोर्ड परीक्षा के डर को कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यहां 5 आसान और प्रभावी उपाय दिए गए हैं:

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

1. गहरी सांस लेने की तकनीक (4-4-4 मेथड)
छात्र 4 सेकंड सांस लें, 4 सेकंड रोकें और 4 सेकंड छोड़ें। दिन में 3-4 बार इसे करने से मन शांत रहता है और तनाव कम होता है।

2. 45-10 स्टडी रूल
45 मिनट पढ़ाई करें और 10 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इससे ध्यान केंद्रित रहता है और याददाश्त बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

3. पॉजिटिव सेल्फ-टॉक
“मैं नहीं कर पाऊंगा” कहने की बजाय अपने आप से कहें – “मैं तैयारी कर रहा/रही हूँ, मैं हर दिन बेहतर हो रहा/रही हूँ।” यह मानसिक आत्मविश्वास को मजबूत करता है।

4. दूसरों से तुलना न करें
हर छात्र की क्षमता अलग होती है। दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें।

5. सफलता की कल्पना करें
परीक्षा के बाद अपने आप को आत्मविश्वासी और सफल महसूस करते हुए कल्पना करें। यह मानसिक तैयारी को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

बोर्ड परीक्षा जीवन का एक अध्याय मात्र है, पूरी जिंदगी नहीं। सही मानसिक तैयारी, सकारात्मक सोच और योजना के साथ पढ़ाई करने से छात्रों का डर और तनाव काफी हद तक कम किया जा सकता है।

[Rakhi soti]

Guidance & Counselling (counsellor)

Haldwani

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में