उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फेसबुक फ्रेंडशिप… प्यार, भरोसा और धोखा—हसीना के नाम पर करोड़ों का खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठग अब सोशल मीडिया और फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। देहरादून के डोईवाला में एक ठेकेदार से करीब 1.20 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी युवती ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की और फिर निवेश के नाम पर उसे अपने जाल में फंसा लिया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2025 में फेसबुक पर सरोज मिश्रा नाम की एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच फेसबुक मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में व्हाट्सएप तक पहुंच गई। बातचीत के दौरान युवती ने खुद को बेंगलुरु की रहने वाली बताया और “रियो चेन” नाम के एक निवेश प्लेटफॉर्म की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

युवती ने दावा किया कि उसने इस प्लेटफॉर्म के जरिए लाखों रुपये का मुनाफा कमाया है। भरोसा बढ़ाने के लिए उसने देवराज प्रताप नाम के व्यक्ति का नंबर भी साझा किया। देवराज ने पीड़ित का प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

शुरुआत में ठेकेदार ने 10 हजार रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद उसे करीब एक हजार रुपये का लाभ दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद उसने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक अलग-अलग तारीखों में कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये निवेश कर दिए।

जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने नए बहाने बनाने शुरू कर दिए। पहले कहा गया कि मामला आरबीआई के अधीन है और बाद में जीएसटी के नाम पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा कराने का दबाव बनाया गया। शक होने पर जब पीड़ित ने और पैसा देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में