उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फेसबुक फ्रेंड बना कातिल…लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंजाम! जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर और उसके 9 वर्षीय बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर (36) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता था। घटना के बाद वह फरार होकर दिल्ली चला गया था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 6 मार्च 2026 की शाम करीब 7:33 बजे जखोली चौकी प्रभारी को योगेंद्र सिंह (निवासी सुमाड़ी तिलवाड़ा) ने सूचना दी कि हाइडिल कॉलोनी के पास उनके मकान में किराये पर रहने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति दीपक बहादुर के कमरे से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर मकान मालिक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

कमरे के भीतर कंबल में लिपटे एक महिला और एक बच्चे के शव पड़े थे, जबकि किरायेदार दीपक बहादुर मौके से फरार था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया। मामले में 7 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं। निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के आधार पर 8 मार्च की शाम आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं। वर्ष 2025 में उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से एक महिला से हुई थी। महिला भी पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे, जिनमें से एक 9 वर्षीय बच्चा इस घटना में मृत पाया गया। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों पहले उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। करीब एक माह पहले वे रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी गांव में किराये के कमरे में रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

जांच में सामने आया कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपी और महिला के बीच घरेलू विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद 9 वर्षीय बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोनों शवों को कंबल से ढककर मौके से फरार हो गया।

आरोपी दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर (पुत्र स्व. बल बहादुर) नेपाल के दैलेख जिले के भगवती माई गांव का निवासी है और वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी गांव में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में