उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस में आमना-सामना… गोलियों की गूंज के बीच एक बदमाश घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों का पुलिस से सामना हो गया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में नगला इमरती के पास हुई। पुलिस टीम अमन हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन संदिग्ध क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बिजली ने बढ़ाई चिंता!...उत्तराखंड में येलो अलर्ट, कई जिलों में तेज बौछारें

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तत्काल हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी पहचान सौरभ निवासी ढंडेरा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस अमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी बता रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्तों के बीच विवाद या कुछ और?...युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या के आरोप

मुठभेड़ के दौरान सौरभ के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीमों ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ढंडेरा में 26 वर्षीय शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। प्रारंभिक पूछताछ में घायल आरोपी ने हत्याकांड में तीन लोगों के शामिल होने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में