उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

दीपावली पर धमाका…. उत्तराखंड सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को बड़ा उपहार दिया है। राज्य के 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह भत्ता 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक के लिए नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पर हुआ प्यार... व्हाट्सएप पर हुआ भरोसा, और बैंक खाते से हुआ धोखा!

इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है।

केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था, जिसे उत्तराखंड सरकार ने भी लागू किया है। इस वृद्धि के तहत कर्मचारियों को तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जवाब दो वरना नतीजे भुगतो...नैनीताल अपहरण कांड में हाईकोर्ट का सख्त रुख, लगाई फटकार

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा कर दी गई है। इस फैसले से दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियाँ दोगुनी होंगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में