उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

मतदाता सूची पर बड़ा अपडेट… उत्तराखंड में प्री-एसआईआर शुरू, ऐसे होगा काम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों के तहत प्री-एसआईआर गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। इस चरण में मतदाता सूची में शामिल सभी पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने, समन्वय बढ़ाने और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेसवार्ता में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक पूरे देश में 11 बार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संपन्न किया जा चुका है। उत्तराखंड में पिछली बार यह प्रक्रिया वर्ष 2003 में पूरी की गई थी। वर्ष 2025 में इस कार्यक्रम का पहला चरण बिहार में और दूसरे चरण में 12 अन्य राज्यों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-एसआईआर चरण में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के मतदाताओं को बीएलओ एप के माध्यम से सीधे मैप किया जाएगा। इसके साथ ही, 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें उनके माता-पिता या दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रूप में मैप किया जाएगा। वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in और www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 11,733 बूथों के सापेक्ष केवल 4,155 बीएलए ही नियुक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में जिलाधिकारी, ईआरओ और बीएलओ को मतदाताओं तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जनपद और ईआरओ स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को आसानी से जानकारी और सहायता मिल सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार की एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होगी और सभी चरणों में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में