उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण!… भीमताल में बवाल, सड़क पर उतरा जनाक्रोश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के भीमताल क्षेत्र में एक युवक पर लगे गंभीर आरोपों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में लगातार विरोध और प्रदर्शन जारी हैं।

आरोप है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और नाम बदलकर आर्थिक ठगी की। मामले में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता गया और बड़ी संख्या में लोग भीमताल कोतवाली पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट सहित स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो लंबे समय तक बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की जांच की, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता से बातचीत की गई है, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामला दर्ज कराने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक कानूनी कार्रवाई सीमित रहेगी। हालांकि आरोपी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

सीओ अंजना नेगी ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास कर रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में