उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

साहस की मिसाल, बलिदान की कहानी… सीएम धामी ने वीर साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -

नैनीताल के दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने वीर बाल दिवस के मौके पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान न केवल भारत, बल्कि विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अद्वितीय उदाहरण है। अल्पायु में धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साहिबजादों की शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा, उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर साहिबजादों का त्याग युवाओं में साहस, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करता है तथा समाज को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगेंदर सिंह आनंद, सचिव अमरप्रीत सिंह नोनू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में