उत्तराखण्ड कुमाऊं चंपावत जन मुद्दे

आतंक का अंत!… आदमखोर ट्रेंकुलाइज, ग्रामीण खुश हुए

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चंपावत जिले में लंबे समय से आतंक मचाने वाला आदमखोर गुलदार आखिरकार वन विभाग की टीम के हाथ लग गया। लोहाघाट तहसील के बाराकोट ब्लॉक स्थित चुयरानी के धरगड़ा तोक में शुक्रवार देर रात वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। इस कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन को बड़ी राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, यह वही गुलदार था जिसने 09 दिसंबर को 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी को घायल कर गंभीर खतरे में डाल दिया था। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत फैल गई थी और अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में दुबक कर रहने को मजबूर हो गए थे। प्रशासन और वन विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में लगातार गश्त, पिंजरे और थर्मल कैमरों से निगरानी रखी। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने भी खुद मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

गुलदार को पकड़ने के अभियान में वन विभाग की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें SDO सुनील कुमार, डॉ. हिमांशु पांगती, रेंजर राजेश जोशी और फॉरेस्टर प्रकाश गिरि सहित कई वनकर्मी शामिल थे। स्थानीय युवाओं ने भी इस अभियान में सहयोग किया। गुलदार को पिंजरे में पकड़ने के लिए वन विभाग ने शिकार का इस्तेमाल किया। पहले प्रयास में गुलदार पिंजरे में नहीं आया, लेकिन अगले दिन उसने शिकार का लालच देकर पिंजरे में प्रवेश किया और कैद हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

वन विभाग ने बताया कि एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में नियमित गश्त जारी रहेगी, ताकि भविष्य में किसी भी तरह के हमले से ग्रामीण सुरक्षित रहें। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की और कहा कि प्रशासन और वनकर्मियों की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ी है। गुलदार के पकड़ में आने से बाराकोट और आसपास के क्षेत्रों में फैली दहशत कम हुई है, और ग्रामीण अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में