उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फिल्मी अंदाज़ में एनकाउंटर… तड़तड़ाती गोलियां, एसओ घायल, एक बदमाश का अंत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है, जहां देर रात लूटपाट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया, जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया।

घटना राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजा, जिसने अपना नाम देवराज बताया। उसने पुलिस को बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में आए बदमाशों ने उससे करीब दो लाख रुपये, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज लूट लिए और गोली मारकर जंगल की ओर भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत बदमाशों की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर संदिग्ध वाहन दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश, घायल थाना प्रभारी और लूट का शिकार हुए देवराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृत बदमाश की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार शामिल हैं, मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, देवराज एक ठेकेदार हैं और रात करीब 10:30 बजे काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर उन पर गोली चला दी, जिसके बाद यह पूरी मुठभेड़ हुई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में