उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज… कांग्रेस में बड़ा बदलाव, इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल संगठन को मजबूत करने और जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए दो कार्यकारी चेयरपर्सन की नियुक्ति की है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में तबाही का मंजर...घायल श्र‌मिकों से मिले CM धामी, मुआवजे का ऐलान

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विनोद कुमार और प्रीतम सिंह आर्य को उत्तराखंड कांग्रेस में वर्किंग चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति 29 जून 2026 को अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की ओर से जारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौत बनकर दौड़ा ट्रक... पैराफिट से टकराकर मजदूर पर पलटा; दर्दनाक मौत

जारी पत्र में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आसमान से बरसेगी आफत!... उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

कांग्रेस पार्टी इस कदम को आगामी चुनावों की रणनीति के तहत संगठन विस्तार और सामाजिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देख रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में