उत्तराखण्ड कुमाऊं नैनीताल हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल में चुनावी हलचल तेज… गणना फॉर्म बांटते ही शुरू हुआ वोटर लिस्ट का मेगा अपडेट ड्राइव

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इसके तहत सोमवार से नैनीताल जिले में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित करने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया।

अभियान की शुरुआत लोक भवन नैनीताल में हुई, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा गणना फॉर्म प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय और उप जिलाधिकारी नवाज़िश खालिक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उनके विवरण का सत्यापन एवं अद्यतन करेंगे। प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अब क्लर्क और टैक्स इंस्पेक्टर संभालेंगे ईओ की कुर्सी!... उत्तराखंड में एक आदेश से मची हलचल

इसी क्रम में एक अन्य कार्यक्रम में बीएलओ पूजा ने कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के आवास पर पहुंचकर उन्हें गणना फॉर्म उपलब्ध कराया और प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को भी बीएलओ द्वारा गणना फॉर्म सौंपा गया।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध कराना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है, ताकि मतदाता सूची को सटीक बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  इस राज्य में वारदात... उत्तराखंड में गिरफ्तारी! बदमाश का STF ने किया खेल खत्म

प्रशासन ने बताया कि जिले में कुल 1010 बीएलओ को गणना फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह अभियान आगामी 7 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान सभी मतदाताओं का डेटा बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज किया जाएगा।

इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद BLO” सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत https://voters.eci.gov.in वेबसाइट या ECI-Net ऐप के माध्यम से मतदाता अपने बीएलओ से कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। बीएलओ दो दिनों के भीतर संपर्क करेंगे। यदि किसी कारणवश मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं होता, तो बीएलओ तीन बार घर जाकर संपर्क करेंगे और आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे, केवल गणना फॉर्म भरा जाएगा। मतदाता स्वयं भी ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। पात्र नागरिक फार्म-6 के माध्यम से नाम दर्ज कराने का आवेदन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। जिले में सोमवार को सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करने में जुटे रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में