उत्तराखण्ड गढ़वाल चुनाव देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड की तीन निकायों में चुनावी रणभेरी…वोटिंग और मतगणना की तारीखें घोषित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने टिहरी, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले की तीन निकायों में चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में मतगणना पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर, नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए होंगे।

दरअसल, जुलाई 2025 में हुए निकाय चुनाव के दौरान नरेंद्र नगर नगर पालिका परिषद में आरक्षण और परिसीमन संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। अब शहरी विकास विभाग से जानकारी मिलने के बाद यहां चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नरेंद्र नगर में अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है और यहां 7 वार्डों के लिए चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

वहीं, उधम सिंह नगर जिले के गढ़ीनेगी और चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है। ऐसे में दोनों स्थानों पर पहली बार निकाय चुनाव कराए जाएंगे। गढ़ीनेगी नगर पंचायत में अध्यक्ष समेत 7 वार्डों के लिए चुनाव होंगे और अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। जबकि पाटी नगर पंचायत में 4 वार्डों के लिए चुनाव होगा और अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

तीनों निकायों में कुल 18 वार्ड हैं, जिनके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 10,251 है, जिनमें 5,405 पुरुष और 4,846 महिला मतदाता शामिल हैं। नरेंद्र नगर में 3,596, गढ़ीनेगी में 4,671 और पाटी में 1,984 मतदाता हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा भी तय कर दी है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 6 लाख रुपये, सदस्य पद के लिए 80 हजार रुपये तय की गई है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 3 लाख रुपये और सदस्य पद के लिए 50 हजार रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 27 और 29 मई 2026 को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 31 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 11 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में