उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड में ईडी का बड़ा एक्शन… तीन शहरों में एक साथ ताबड़तोड़ रेड

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  बिटकॉइन निवेश के नाम पर हुए बड़े ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने राज्य के तीन शहरों—देहरादून, रुड़की और दिल्ली—में एक साथ छापेमारी की है।

यह कार्रवाई हेमंत मोहन शर्मा से जुड़े ठिकानों पर की गई है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को बिटकॉइन में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले की शिकायत उधम सिंह नगर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  शादी रूकी, सांसें थमीं और फिर फूटा गुस्सा...छतों से कूदकर भागे बाराती; जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ईडी पहले ही इस मामले में आरोपी की लगभग 4 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है, जिससे साफ है कि वह पहले से ही आर्थिक अपराधों की जांच के दायरे में रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शादीशुदा प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव... प्रेमी ने भाई-जीजा संग रची खौफनाक साजिश!

23 अप्रैल को ईडी की टीम ने देहरादून के मोहिनी रोड स्थित हेमंत शर्मा के आवास पर छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य निवेशकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। ईडी ने साथ ही लोगों को ऐसे फर्जी निवेश स्कीमों से सतर्क रहने की सलाह दी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में