उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पेपर लीक से बनी ‘काली दौलत’ पर ईडी का एक्शन… मास्टरमाइंड हाकम सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत की करीब 63.30 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

ईडी के अनुसार जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह रावत ने आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों, परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और अन्य बिचौलियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से पेपर लीक नेटवर्क संचालित किया। आरोप है कि गोपनीय प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक मोटी रकम लेकर पहुंचाए गए और इसी अवैध कमाई से संपत्तियां खरीदी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियों से पंगा पड़ा महंगा!... छेड़छाड़ पर मनचलों की पहले पिटाई, फिर बिच्छू घास; VIDEO वायरल

जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए हाकम सिंह ने करीब 95 लाख रुपये की अवैध कमाई की। वित्तीय जांच में उसके बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकद जमा होने के साक्ष्य मिले। ईडी के मुताबिक इस रकम को वैध दिखाने के लिए आयकर रिटर्न में कृषि आय दर्शाई गई, लेकिन जांच में कृषि आय का दावा फर्जी पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रशासन का बड़ा एक्शन...अवैध मजार हटाई; विरोध के चलते सुरक्षा कड़ी

मामले की जांच के दौरान ईडी ने 14 स्थानों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान में डिजिटल उपकरण, बैंक रिकॉर्ड, संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए। एजेंसी का कहना है कि जांच में हाकम सिंह के अलावा कई अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है।

ईडी के अनुसार यह मामला वर्ष 2016 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच में ओएमआर शीट से छेड़छाड़, गोपनीय प्रश्नपत्र लीक करने और अभ्यर्थियों को अवैध लाभ पहुंचाने की साजिश के प्रमाण मिले हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया ये इलाका...उत्तराखंड में तस्करों ने वन कर्मियों पर झोंके फायर

ईडी ने बताया कि इस मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों, बिचौलियों और अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत, देहरादून में पहले ही अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दाखिल की जा चुकी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में