उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल!…CBI जांच की मांग पर BJP में बगावत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। ठंड के मौसम में भी राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म नजर आ रहा है। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच यमकेश्वर की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

आरती गौड़ ने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संबोधित करते हुए भेजा है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इस्तीफे में उन्होंने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सरकार इस मामले की सीबीआई जांच नहीं कराती, तब तक वह अपने इस्तीफे के फैसले पर अडिग रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर बनाया मां!... 15 साल के लड़के की खौफनाक साजिश

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी उर्मिला के बीच चल रहे विवाद की आंच अब पूरे प्रदेश में फैलती नजर आ रही है। इस विवाद के चलते अंकिता हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। विवाद की गूंज यमकेश्वर तहसील तक पहुंच गई, जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  वॉश बेसिन से टोंटी तक गायब… सरकारी अस्पताल में बड़ी वारदात, CCTV में खंगाल रही पुलिस

आरती गौड़ ने आरोप लगाया कि उर्मिला द्वारा उन पर अंकिता हत्याकांड में रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाने और देह व्यापार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आरती ने स्पष्ट किया कि वह पहले भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट...इन जिलों में अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार न तो सीबीआई जांच के आदेश दे रही है और न ही आरोप लगाने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई कर रही है। इसी से आहत होकर उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। आरती गौड़ ने दोहराया कि जब तक अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं होती, वह अपने निर्णय पर कायम रहेंगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में