उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल…पूर्व भाजपा विधायक गिरफ्तार, सियासत गरमाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई का अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामलों में दर्ज एफआईआर के आधार पर होना सामने आया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मामले की पुष्टि नहीं की गई है। इससे सियासत एक बार फिर गरमाती दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुुसार, पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित पत्नी व अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कई ऑडियो-वीडियो साझा किए, जिनमें उत्तराखंड भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और छवि खराब करने वाला कंटेंट था। इन वीडियो के वायरल होने के बाद हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों—झबरेड़ा, बहादराबाद, नेहरू कॉलोनी और डालनवाला—में उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में उतरे सीएम धामी... खुद चलाया टिलर और दिया जैविक खेती का संदेश

मामला पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल तक भी पहुंचा था। कोर्ट ने दर्ज चार एफआईआर में से दो को रद्द कर दिया था, जबकि बाकी दो मामलों में जांच जारी रखने की अनुमति दी थी। इन्हीं मामलों में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खूनी खेल!...वकील को गोलियों से भूना; 24 घंटे में दूसरा मर्डर

जानकारी के मुताबिक, रविवार को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। देहरादून पुलिस का कहना है कि उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत भी शामिल है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो-वीडियो के जरिए पार्टी नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचाने और झूठे आरोप लगाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महासंगम...बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

सुरेश राठौर 2017 में भाजपा के टिकट पर ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में विवादों और कथित ऑडियो-वीडियो प्रकरणों के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उर्मिला सनावर के साथ उनके संबंधों और वायरल वीडियो को लेकर वे पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में