उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर डोली धरती… ये जिला रहा केंद्र, इतनी रही तीव्रता

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी। मंगलवार सुबह बागेश्वर जिले में भूकंप महसूस किया गया, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए और ऑफ्टरशॉक की आशंका के चलते वापस घरों में जाने से कतराते नजर आए। भूकंप का असर हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

हालांकि भूकंप के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि जनपद में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता के भूकंप सामान्य हैं, लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में