उत्तराखण्ड एक्सीडेंट जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

10–15 सेकंड तक कांपी धरती…सुबह-सुबह भूकंप ने फैलाई दहशत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। रुद्रप्रयाग जिले में आए इन झटकों के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सपा की हुंकार... सिद्दीकी बोले- 2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ तय

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 5 बजकर 13 मिनट 17 सेकंड पर आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई है। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में