उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

गजब…..बेच डाला मरम्मत को दिया ई-रिक्शा, आयुक्त का कड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय में आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनसुनवाई की। जिसमें अधिकांश शिकायतें, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद व अतिक्रमण, सम्पर्क मार्ग, आदि से सम्बन्धित आई।

जनता दरबार में एक धोखाधड़ी का मामला आया जिसमें  गांधीनगर निवासी दिव्यांग पिंटू सागर ने बताया कि उन्होंने सितम्बर 2023 में के के एंटरप्राइजेज से ई रिक्शा लिया। जिसमें शिकायत आने पर फरवरी 2024 में मरम्मत के लिए एंटरप्राइजेज में ही दिया गया। किंतु उनके द्वारा रिक्शा किसी अन्य को बेच दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

उन्होंने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए रिक्शा लिया था। वहीं उनकी आय का भी जरिया था। अब उनके आगे परिवार के भरण पोषण का संकट है। इसकी शिकायत जब आयुक्त से की तो उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों को मौके पर तलब किया जहां एंटरप्राइजेज ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर पिंटू सागर को नया रिक्शा दिया। पिंटू सागर और उनके परिवार ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग ने बताया कि लगभग 69.77 लाख की लागत से एनपीसीसीएल  द्वारा कॉलेज में निर्माण कार्य किया गया। प्रथम बरसात में ही छत टपकने की समस्या के संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कार्यदाई संस्था को एक माह के अंदर छत की मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिन तक छत में पानी भरकर छत की जांच करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

ज्ञानेश्वर कॉलोनी देवलचौड़ निवासियों ने अपनी कॉलोनी के आवागमन हेतु 12 फीट का रास्ता जो कि रजिस्ट्री में लिखित है, दिलाने का अनुरोध किया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में