उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा जुलूस में पथराव….भड़की हिंसा, अस्पताल, शोरूम और घरों में आग, हालात बेकाबू

खबर शेयर करें -

दुर्गा पूजा जुलूस पर पथराव के बाद उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार रात भड़की हिंसा सोमवार को इतनी बढ़ गई कि पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई। इस स्थिति को देखते हुए लखनऊ से एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ एस हेलीकॉप्टर से जिले का दौरा करने पहुंचे हैं, जबकि गोरखपुर के एडीजी और देवी पाटन मंडल के आईजी समेत अन्य आलाधिकारियों की टीम भी बहराइच पहुंच गई है। ये अधिकारी हिंसा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

हिंसा की शुरुआत महराजगंज बाजार से हुई, जो जल्द ही पूरे जिले में फैल गई। लगभग सभी बाजारें बंद हो गई हैं और स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिले के अधिकांश कस्बों में इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई है। प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी, डंडे और अन्य हथियार लेकर जगह-जगह तोड़फोड़ कर रहे हैं, और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

प्रारंभिक पुलिस बल अब कम पड़ने लगा है, जिसके चलते प्रदेश मुख्यालय से अतिरिक्त पीएस बल भेजा गया है। महराजगंज, महसी, बड़नापुर, भगवानपुर और रमपुरवा जैसे दर्जनों इलाके हिंसा से प्रभावित हैं, और ग्रामीण इलाकों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।

पुलिस ने बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसके जवाब में भारी पथराव शुरू हो गया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अधिकारियों ने सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्रों में जाने को भी उचित नहीं समझा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बहराइच की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि आसपास के जिलों पर भी हिंसा का असर न पड़े। प्रशासन इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी