उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

रंजिश में रिश्ते का खून… मामा ने भांजे की हत्या कर रची थी खौफनाक साजिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अपने ही सगे भांजे की हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना  हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में 26 जून को हुई, जब हल्लूमाजरा गांव के चौक के पास स्थित एक चिकन सेंटर के बाहर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल रुड़की सिविल अस्पताल भेजा, जहां हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक हादसा...बोलेरो में बोल्डर गिरते ही मची चीख-पुकार, एक की मौत

मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुफीद, निवासी ग्राम रोलाहेड़ी, थाना पिरान कलियर के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में गरमाई सियासत!...पुलिस ने रोका नेताओं का काफिला, हाईवोज्टेज ड्रामा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनवाज (50), निवासी बड़ीवाला, छपार, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी का प्रेम विवाह अपने भांजे मुफीद से हुआ था, जिसके बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तलाक की स्थिति बन गई।

यह भी पढ़ें 👉  'सर, एक फोटो प्लीज...' बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, यादगार बना पल

आरोपी का कहना है कि वह बेटी के वैवाहिक जीवन के टूटने के लिए भांजे को जिम्मेदार मानता था और इसी रंजिश में उसने हत्या की योजना बनाई। इसके बाद वह भगवानपुर पहुंचा और चाकू खरीदकर मौका पाकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में