उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

दोस्तों के बीच विवाद या कुछ और?…युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या के आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  34 हजार नौकरियां, 30 नई नीतियां... धामी ने बताया कैसे बदल रहा उत्तराखंड

जानकारी के अनुसार, यह मामला रायपुर के रक्षा विहार क्षेत्र का है। शनिवार देर रात युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ दोस्त के कार्यालय में मौजूद था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक घायल हो गया। आनन-फानन में साथ मौजूद दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस में आमना-सामना... गोलियों की गूंज के बीच एक बदमाश घायल

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोस्तों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क है या हादसों का रास्ता?... हल्द्वानी की इस गली में हर कदम पर हादसे का खतरा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में