उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल

नशे में जश्न बना मातम…पार्टी के दौरान युवक की खाई में गिरकर मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: सरोवर नगरी के स्नोव्यू क्षेत्र में जंगल के पास पार्टी के दौरान एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ब्रेसाइड सात नंबर निवासी भुवन राम आर्या अपने छह दोस्तों के साथ हिमालय दर्शन क्षेत्र में पार्टी करने गया था। सभी ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान भुवन लघुशंका के लिए पहाड़ी की ओर गया, जहां नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

दोस्तों ने टॉर्च की रोशनी में काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन खाई से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक को सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

पुलिस के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में दोस्तों ने पैर फिसलने से गिरने की बात बताई है, हालांकि पुलिस सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में