उत्तराखण्ड कुमाऊं मौत हल्द्वानी

हल्द्वानी में नशे का जाल… जमीन, घर बिके और मौत ने दी दस्तक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के बच्ची नगर नंबर एक में सोमवार रात एक ही घर में रहने वाले दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (31) और मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों लंबे समय से कच्ची शराब के आदी थे और नशे की लत ने उनका जीवन बुरी तरह प्रभावित किया। शराब की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने अपने घर के पास करीब 800 फीट जमीन महज तीन लाख रुपये में बेच दी थी। इसके अलावा शराब खरीदने के लिए साइकिल और घर के दोनों दरवाजे भी बेच दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर टूटी पहाड़ी!... बोल्डर की चपेट में आई महिला तीर्थयात्री, मौके पर मौत

बड़े भाई मनोज कुमार की पत्नी शराब की लत से परेशान होकर लगभग तीन साल पहले घर छोड़ चुकी है। मनोज की 12 वर्षीय बेटी भी पारिवारिक संकट की शिकार बताई जा रही है। मृतकों की मां की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘10 हजार दो, तभी फाइल आगे बढ़ेगी’…उत्तराखंड में विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा ये भ्रष्ट अफसर

मंगलवार सुबह पड़ोसियों को दोनों भाइयों के न उठने पर आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों को मृत अवस्था में पाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश के बीच गिरी आफत!... दो मंजिला मकान ढहा, 2 साल के मासूम समेत 3 लोग लापता

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोनों भाई कच्ची शराब के आदी थे और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में