उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… नाले में मिला चालक का शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार सुबह नाले के पास चालक का शव पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, राजधानी दून के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ क्षेत्र में एक होटल के पास नाले में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई। सुनील कालसी कोतवाली क्षेत्र के रिखाड़ गांव का रहने वाला था और पिकअप वाहन चलाता था।

यह भी पढ़ें 👉  6 साल से इंसाफ का इंतजार!... हाईकोर्ट की मानवाधिकार आयोग को फटकार; सचिव को अवमानना नोटिस

पुलिस के मुताबिक, शव नाले में मुंह के बल गिरा हुआ था और सिर के पीछे चोट के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल के पास ही मृतक का पिकअप वाहन खड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि सुनील लघुशंका के लिए वाहन से बाहर निकला होगा और इसी दौरान संभवत: पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन!... जंतर-मंतर पहुंची महिला नेता पर गिरी गाज

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में