उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून नैनीताल मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में मौसम का डबल अलर्ट…भारी बारिश के कारण 8 जिलों में स्कूलों पर ताला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?... नैनीताल में फिर होगी बड़ी पड़ताल

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई जिलों के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है। आदेश के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक का संचालन बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशी विश्वनाथ के दर पर पहुंचे CM धामी!... कर दी ये बड़ी घोषणाएं

प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश और संभावित भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी के 25 साल पूरे, हल्द्वानी में दिखा जश्न!... मशाल लेकर दौड़े खिलाड़ी, रथ यात्रा में उमड़ा हुजूम

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में