उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

डीएम का बड़ा एक्शन…इन अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों में कथित लापरवाही सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन देहरादून अधिकारी आशीष चौहान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और स्वीप (SVEEP) समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

जिला प्रशासन के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण करना तथा मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी के तहत आईटी पार्क के पास मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाना था, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी देता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक वारदात!...युवती की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी नहीं की गईं, जिससे आयोजन में अनावश्यक विलंब हुआ। इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।,

यह भी पढ़ें 👉  पंजाबी गौरव सम्मान समारोह में गरजे नितिन नबीन!...कांग्रेस पर साधा निशाना, कही बड़ी बात

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी जागरूकता कार्यक्रमों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका...इस दिग्गज नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में