उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून…कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 27 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शौर्य स्थल पर शहीदों को सलाम... सीएम धामी का बड़ा ऐलान—परमवीर चक्र विजेताओं की राशि बढ़ी

वहीं उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बिजली चमकने, गर्जन के साथ तेज बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार जिले में भी बिजली चमकने और तेज गर्जन की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल के वीरों को सलाम!... शौर्य स्थल पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों को किया सम्मानित

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 1 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों के किनारे जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन सोमवार, 27 जुलाई को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीदों की वीरगाथा सुन भावुक हुआ हल्द्वानी... वीर नारियों और जवानों का हुआ सम्मान

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में